अर्जुन की छाल के फायदे, उपयोग और सेवन विधि
अर्जुन की छाल के फायदे, उपयोग और सेवन विधि | Heart Health Ayurvedic Remedy अर्जुन की छाल (Terminalia Arjuna) आयुर्वेद की बहुत ही प्रसिद्ध औषधि है। इसे खासकर दिल की सेहत के लिए अमृत समान माना जाता है। इसकी छाल में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट, टैनिन और फ्लेवोनॉयड पाए जाते हैं, जो शरीर की नसों को मजबूत करते हैं और रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और दिल की कमजोरी में बहुत फायदेमंद मानी जाती है। पुराने समय से वैद्य लोग अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर दिल के रोगियों को देते आए हैं। इसका महत्व बहुत बड़ा है काहे कि आजकल दिल की बीमारी तेजी से बढ़ रही हैं। अर्जुन की छाल दिल की मांसपेशियों को ताकत देती है, धड़कन को संतुलित रखती है और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में सहायक मानी जाती है। साथ ही यह घाव भरने, सूजन कम करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी उपयोगी है। प्राकृतिक और सुरक्षित होने के कारण यह आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण हर्बल औषधि मानी जाती है। आगे हम अर्जुन की छाल के फायदे , उपयोग ,सेवन की विधि के बारे में जानेंगे इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे: अर्जुन की...