सर्वाइकल और गर्दन के दर्द का इलाज कैसे करें : करण, लक्षण और प्राकृतिक एवं घरेलू उपाय

सर्वाइकल और गर्दन के दर्द का इलाज कैसे करें : कारण, लक्षण और प्राकृतिक एवं घरेलू उपाय

cervical-pain-naturopathy-treatmeant.jpg



सर्वाइकल और गर्दन के दर्द का इलाज

सर्वाइकल दर्द का इलाज समय पर करना बहुत जरूरी है, क्योंकि लापरवाही करने पर यह समस्या बढ़ सकती है। सर्वाइकल दर्द आमतौर पर गलत बैठने की आदत, लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर चलाने, तनाव और सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण होता है। सर्वाइकल दर्द का इलाज आराम, दिन में 2–3 बार गर्म सिकाई, हल्की गर्दन की एक्सरसाइज और सही मुद्रा (पोश्चर) अपनाने से किया जा सकता है। नियमित योग जैसे भुजंगासन, मकरासन और अनुलोम-विलोम भी सर्वाइकल दर्द में राहत देते हैं। इसके अलावा सही तकिया उपयोग करना, हर 30 मिनट में ब्रेक लेना और संतुलित आहार लेना भी सर्वाइकल दर्द के इलाज में सहायक है। यदि दर्द लगातार बना रहे या हाथों में सुन्नपन व कमजोरी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

परिचय

आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली में सर्वाइकल या गर्दन का दर्द एक आम लेकिन गंभीर समस्या बनता जा रहा है। लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर का उपयोग, गलत बैठने की आदत, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। गर्दन की हड्डियों (C1 से C7) और नसों पर दबाव पड़ने से दर्द, जकड़न और कभी-कभी कंधे व हाथ तक झनझनाहट महसूस हो सकती है।

अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो सर्वाइकल दर्द दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। सही जानकारी, उचित व्यायाम, प्राकृतिक उपाय और संतुलित जीवनशैली अपनाकर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। इस लेख में हम सर्वाइकल गर्दन दर्द के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानेंगे।


Survical क्या होता है?


हमारी गर्दन में सात हड्डियां होती हैं जिन्हें सर्वाइकल वर्टिव्रा (C1-C7) कहां जाता हैl जब इन हड्डियों  , डिस्क - नसों पर दबाव पड़ता है तो दर्द, सूजन या जकड़न शुरू हो जाती है l

इसी स्थिति को सामान्य भाषा में “सर्वाइकल की समस्या” कहा जाता है


सर्वाइकल और गर्दन दर्द के मुख्य कारण


1.गलत बैठने की आदत (poor posture)

लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप चलाते रहने से

2. एक ही पोजीशन में ज्यादा समय तक रहना

ड्राइविंग या ऑफिस जॉब में लगतार बैठाना l

3.तनाव (stress)

मानसिक तनाव से गर्दन की मांसपेशियां सख्त हो जाती है l

3.गलत तकिया

बहुत ऊँचा या बहुत पतला तकिया l

4.अचानक झटका या चोट

अचानक सीडिया चढ़ते या उतरते बख्त किसी तरह का झटका लगना l

5.सर्वाइकल स्पोंडिलाइटिस 

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों मैं घिसाव होना प्रारम्भ हो जाता है 


सर्वाइकल के लक्षण

गर्दन में दर्द और जकड़न

सर दर्द ख़ासकर पीछे की तरफ

कांधे और हाथ में झंझनाहट

हाथ में कमजोरी होना

गर्दन घुमाने में दर्द रहना

चक्कर आना


 अगर हाथ सुन्न हो जाए या कामजोरी बड़े तो तुरंत डॉक्टर से मिले


सर्वाइकल दर्द का प्राकृतिक इलाज

गर्म सिकाई (Hot Fomentation)

दिन में 2-3 बार 10 से 15 मिनट तक गर्म सिकाई करें इसे दर्द में बहुत राहत मिलती है l

हल्की एक्सरसाइज करना

नेक रोटेशन (Neck Rotation),धीरे-धीरे अपने गर्दन को 

दाय बाय घुमाएं। ऊपर नीचे झुकना सभी व्यायाम धीरे से करें   

कंधे घुमाना

दोनों कंधों को धीरे-धीरे कान की तरफ ऊपर उठाओ, फिर आगे की ओर गोल घुमाते हुए नीचे ले आओ। इसी तरह आराम-आराम से 10 बार घुमाओ। इसके बाद कंधों को पीछे की ओर भी 10 बार गोल घुमाओ। ध्यान रखो कि कोई झटका न लगे

योग और प्राणायाम

भुजंगासन  

मकर आसन

अनुलोम विलोम    

गहरी श्वास   


यह सभी योग और प्राणायाम तनाव को कम करते हैं रक्त संचार को बढ़ाते हैं और शरीर में स्फूर्ति लाते हैं l 

 प्राकृतिक मालिश

किसी भी मसल की जकड़न या अकड़न जैसी स्थिति में सरसों तेल या तिल के तेल को हल्का गर्म करके हल्की मालिश बहुत उपयोगी है (अगर सूजन ज्यादा हो तो पहले डॉक्टर की सलाह लें)

सही जीवनशैली अपनाएं

मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन को आंखें की सीध में रखें

काम करते वक्त हर 30 मिनट के बाद ब्रेक जरूर लें

सीधी पीठ रखकर बैठे

आर्थोपेडिक तकिया का इस्तेमाल करे


किन बातों से बचे ?


× झुककर मोबाइल चलाने से बचें

× कभी भी अचानक भारी वजन उठाने से बचें

× बहुत ऊंचा तकिया का प्रयोग ना करें

× लम्बे समय तक AC कि ठंडी हवा में ना बैठे


कब डॉक्टर को दिखाये ?

अगर दर्द 10 दिन से ज्यादा रहे

हाथ में सुनपन्न लगतर बढ़ता जाए

लगतार तेज सर दर्द बना रहना

चक्कर और कमजोरी होना



निष्कर्ष

सर्वाइकल और गर्दन का दर्द आज के जीवन शैली की ही देन है। यदि सही मुद्रा, नियमित योग, प्राकृतिक उपचार और संतुलन जीवन शैली अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।

 शुरुआत में ही ध्यान देना सबसे बड़ा इलाज है l



अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 
FAQ


1)सर्वाइकल दर्द का इलाज कैसे करें?

सर्वाइकल गर्दन दर्द आमतौर पर गलत बैठने की आदत, लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर चलाने, तनाव और सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण होता है। गर्दन की नसों या डिस्क पर दबाव पड़ने से दर्द और जकड़न महसूस हो सकती है।


2) सर्वाइकल दर्द का इलाज कैसे करें?

सर्वाइकल दर्द का इलाज आराम, गर्म सिकाई, हल्की गर्दन की एक्सरसाइज और सही पोस्टर अपनाने से किया जा सकता है। गंभीर मामलों में डॉक्टर की सलाह जरूरी होती है। प्राकृतिक उपाय जैसे योग और प्राणायाम भी लाभकारी हो सकते हैं।


3) गर्दन के दर्द का घरेलू इलाज क्या है?

गर्दन के दर्द का घरेलू इलाज करने के लिए दिन में 2–3 बार गर्म सिकाई करें, हल्की स्ट्रेचिंग करें और सही तकिया इस्तेमाल करें। सरसों या तिल के तेल से हल्की मालिश भी आराम दे सकती है।


4) सर्वाइकल दर्द कितने दिन में ठीक होता है?

हल्के सर्वाइकल दर्द में 7–15 दिन में सुधार हो सकता है यदि नियमित एक्सरसाइज और सही जीवनशैली अपनाई जाए। पुराने या गंभीर मामलों में इलाज में अधिक समय लग सकता है।


5) क्या मोबाइल ज्यादा चलाने से सर्वाइकल बढ़ता है?

हाँ, लंबे समय तक झुककर मोबाइल देखने से गर्दन की हड्डियों और नसों पर दबाव बढ़ता है, जिससे सर्वाइकल गर्दन दर्द बढ़ सकता है। मोबाइल को आँखों की सीध में रखकर उपयोग करना चाहिए।








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

षट्कर्म योग क्रियाएं और उनके फायदे — सम्पूर्ण शुद्धि, स्वास्थ्य और योग साधना

Ayurvedic Massage (Abhyanga) Benefits in Hindi

बॉडी डिटॉक्स